फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 3.75 मीटर की सड़क अब सात मीटर तक चौड़ी होगी, हाईवे पर जाना होगा आसान

विज्ञापन
फोटो-01: बरईपार- मछली शहर मार्ग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में लंबे समय से गड्ढे में तब्दील चार सड़कों के अच्छे दिन आने वाले हैं। इन सड़कों पर अब गड्ढे ही गड्ढे नजर नहीं आएंगे। इन सड़कों से होते हुए लोग आसानी से हाईवे पर पहुंच जाएंगे। 3.75 मीटर चौड़ी ये सड़कें अब सात मीटर तक बनाई जाएंगी। इसके लिए 5,572 लाख रुपये के प्रस्ताव पर शासन से स्वीकृति मिली है। सड़कों के निर्माण शुरू कराने के लिए विभागीय प्रक्रिया पांच फरवरी तक पूरी कराने के लिए समय तय कर दिया गया है। सिकरारा-बरईपार सुजानगंज मार्ग (दहेव मोड़ से बरईपार मार्ग) खस्ताहाल है। यह सड़क 3.75 मीटर है, जो अब सात मीटर हो जाएगी। इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। हालांकि अब 2031 लाख रुपये से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराने का निर्णय लिया जाएगा। इस कार्य को 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। मुंगराबादशाहपुर से जंघई मार्ग पर भी चलना मुश्किल हो गया है। हालांकि अब इस मार्ग को चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी है, जो अब साढ़े पांच मीटर चौड़ी की जाएगी। इसके लिए 897 लाख रुपये खर्च होंगे। इस सड़क को एक साल में बनाकर पूरा करने का लक्ष्य है। मछलीशहर-बरईपार-उसरा बाजार (कंधी तक) मार्ग करीब साढ़े 12 किमी लंबा है, जो इस समय काफी खराब है। हालांकि अब 1404 लाख रुपये से इस सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस सड़क को एक साल के अंदर तैयार करना है। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे को जौनपुर-मिर्जापुर राजमार्ग से जोड़ने वाली रामपुर, निगोह, परियत होते हुए जरौना, गोधना तक जाने वाली सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है। लेकिन, अब यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। इसके लिए 1240 लाख रुपये का प्रस्ताव पास हुआ है। इस सड़क को एक साल में पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें