फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएड की 175 सीटों के लिए हुई काउंसिलिंग

Wed, 08 Jul 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध एमएड के पांच कालेजों की 175 सीटों के  लिए बुधवार को काउंसिलिंग कराई गई। इसके लिए 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन


सुबह 10.30 से काउंसिलिंग संकाय भवन में शुरू हुई। शाम चार बजे अभ्यर्थियों को एलाटमेंट लेटर जारी किया गया। छात्रों की भीड़ को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई थी।

तिलकाधारी महाविद्यालय जौनपुर, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ, राम नवल पीजी कालेज चिरैयाकोट, मऊ और हडिया पीजी कालेज, इलाहाबाद में एमएड की 35-35 सीटें हैं।
विज्ञापन


 पांच कालेजों में एमएड की कुल 175 सीटें हैं। इन सीटों के  लिए 300 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। काउंसिलिंग सुबह 10.30 से शुरू हुई। शाम चार बजे तक काउंसिलिंग का काम पूरा कराया गया।

 काउंसिलिंग की जिम्मेदारी प्रो. वीके सिंह को सौंपी गई थी। इसके अलावा टीडी कालेज के बीएड शिक्षक डा. समर बहादुर सिंह, डा. सर्वदानंद पांडेय, डा. एनके  सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रो. वीके सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद सभी अभ्यर्थियों को एलाटमेंट लेटर जारी कर दिया गया। अभ्यर्थियों को दाखिला के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। दाखिला की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कालेजों को सूचना विश्वविद्यालय को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें