फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन के सामने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। रामपुर विकास खंड के रामपुर निस्फी गांव में हो रहे पंचायत भवन के निर्माण के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने निर्माणाधीन भवन के सामने थाली बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिस भूखंड पर निर्माण कार्य चल रहा है उसका पूर्व प्रधान ने पट्टा किया है। एसडीएम से शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सिपाही बनवासी का कहना है कि इसी जमीन को हम लोगो को पट्टा किया गया है। लेकिन राजस्व विभाग यह बताने से कतरा रहा है कि वनवासी परिवार लोगों को पट्टे में दी गई जमीन कहां है। प्रदर्शन करने वालों में कुमारी, गीता, रीता, चम्पा, राधा, सोनी, आदि रही। तहसीलदार मड़ियाहूं सुदर्शन राम का कहना है कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें