फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के ठीक पीछे स्थित ख्वाजगी टोला मोहल्ला निवासी कपड़ा व्यवसायी सत्येंद्र कुमार साहू ने बुधवार की रात घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शाम को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है।
विज्ञापन

ख्वाजगी टोला मोहल्ला निवासी सत्येंद्र साहू (40) रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी और भाजपा नेता थे। वह नगर निकाय के चुनाव में सभासद का चुनाव भी लड़ चुके थे। परिजनों के मुताबिक रात में करीब नौ बजे दुकान बंद कर वह दोस्तों के साथ निकल गए थे। घंटे भर बाद घर लौटे तो किसी बात को लेकर पत्नी सारिका से कहासुनी हो गई। भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में न सोकर छत पर बने कमरे में सोने की बात कहकर चले गए। सुबह करीब छह बजे उनकी मां इंदू देवी पूजा करने के बाद जल चढ़ाने छत पर गईं तो कमरे में साड़ी के फंदे से लटका सत्येंद्र का शव देखकर चीख पड़ीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदा खोलकर शव नीचे उतारा। मृत सत्येंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। सबसे बड़े मनोज कुमार साहू और दो छोटे भाई शैलेंद्र व स्वतंत्र कुमार साहू हैं। वह दो बच्चों के पिता थे। बड़ा बेटा छह वर्ष और दूसरा दो साल का है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें