फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पहलगाम में आतंकी हमला केंद्र सरकार की बड़ी नाकामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व अपना जनता पार्टी (एजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कह कि भाजपा सरकार सिर्फ खोखली राजनीति कर रही है। सरकार के कामकाज से हर वर्ग परेशान है। पहलगाम की घटना सरकार की बड़ी नाकामी है। नगर के मोहल्ला आजाद नगर स्थित सभासद रितेश मौर्या के आवास पर शनिवार को आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, नौजवान ,व्यापारी , दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, हर वर्ग परेशान है। पूरे प्रदेश में अत्याचार और जंगलराज का बोलबाला है। यह हमला सुरक्षा में बड़ी चूक है। प्रदेश की योगी सरकार एक गुंडाराज बन गया है। करणी सेना के नाम पर गुंडे अपराधी बेखौफ हो गए हैं। मुख्यमंत्री के मौजूदगी में आगरा में तलवारें व बंदूकें को लहराकर कानून की धज्जियां उड़ाई है लेकिन किसी एक के भी खिलाफ छोटी सी भी धारा में एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। मुंगराबादशाहपुर में सभासद रितेश मौर्या द्वारा प्रतीकात्मक रूप से तलवार से केक काटकर सम्राट अशोक की जयंती मनाने पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। योगी सरकार में जाति के आधार पर भेद-भाव से कानून व्यवस्था चलाया जा रहे है। पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार व भ्रष्टाचार आम हो गई है। पूर्व राज्य मंत्री धनपत राम मौर्य विद्रोही ने कहा कि भाजपा सरकार मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव राम लखन मौर्य तथा संचालन अच्छे लाल मौर्य व रितेश मौर्या ने किया। इस अवसर पर डॉ. राहुल मौर्य, संदीप मौर्य, आनंद मौर्य, सभासद एजाज अहमद, शोएब हाशमी, वीरेंद्र पटेल, संतोष मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें