फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन लगेंगी अस्थायी पटाखा की दुकानें, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । दीपावली में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अबकी बार तीन दिन के लिए अस्थायी पटाखा दुकानों को लाइसेंस दिए जाएंगे। शहर में सिटी मजिस्ट्रेट व तहसीलों में एसडीएम स्तर पर लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में अभी तक 90 व्यापारियों ने अस्थायी पटाखे की दुकान के लिए आवेदन किया है। शहर में दो जगहों पर पटाखे की दुकान लगाई जाएंगी। एक राज कालेज के मैदान पर तो दूसरा टीडी कालेज के मैदान में। राज कालेज के मैदान में बीते साल 35 व टीडी कालेज के मैदान में 80 दुकानें लगाई गई थीं। शहर व ग्रामीणांचलों में यह दुकानें तीन दिन तक यानी 22 से 24 अक्तूबर तक को लगाई जाएंगी। इसमें खुले मैदान का ध्यान दिया जाता है, जिससे कोई अगलगी की घटना होने पर उस पर काबू पाया जा सके।
यह है मानक
अस्थायी पटाखों की बिक्री को मिलने वाले लाइसेंस के लिए पिछले लाइसेंस की कॉपी, आधार कार्ड की कापी, आवेदन पत्र, 500 रुपये के ट्रेजरी चालान का शुल्क, अग्निशमन विभाग की एनओसी, पुलिस की आख्या कि कोई आपराधिक मामला तो नहीं दर्ज है। इसे मानक में रखा गया है।
विज्ञापन

मानकों को पूरा करने वालों को अस्थायी पटाखे का लाइसेंस जारी किया जाएगा। अग्निशमन विभाग से देखा जा रहा है कि किनके पास आग से बचाव के लिए बालू की बाल्टी, पानी व एंस्टीग्यूसर की व्यवस्था है। मानकों को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें