जौनपुर। केंद्रीय विद्यालय पयागपुर की जीजीआइसी परिसर में चलने वाली अस्थाई कक्षाओं का बुधवार को राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने नवीन छात्रों को शिक्षण किट बांटी और कक्षाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्य मंत्री जी ने कहा कि जनपद के लिए यह बडे़ ही सौभाग्य की बात है। आज केंद्रीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ है। इसके लिए उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि निश्चित रूप से जनपद शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में रहा है। उन्होंने कहा कि उनके अनवरत प्रयास से विद्यालय के सत्र शुरू हो जाने से छात्रों को पठन पाठन में सुविधा होगी और उन्हें बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने नए छात्रों को शिक्षण किट का वितरण किया गया और कक्षों में व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है जनपद में केन्द्रीय विद्यालय का सत्र प्रारंभ हुआ। मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनपद के विकास को एक नई ऊंचाईपर ले जाया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य एके सिंह ने किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल सहित आदि उपस्थित रहे।