फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार, लू ने झुलसाया

विज्ञापन
धूप से बचते के किए गमछा ओढ़े बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। सूरज की बढ़ती तपिश से जनमानस बेहाल हो गया है। दो दिन के राहत के बाद बृहस्पतिवार से तापमान का मिजाज चढ़ने लगा है। रविवार को अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू के थपेड़ों के बीच दिन भर लोग झुलसते नजर आए। तेज धूप व लू के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानों पर ग्राहकों की कमी दिखी। बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग मुंह बांधकर घरों से बाहर निकले। तेज धूप से बचने को अपनाए जाने वाले सारे उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी से जनमानस समेत पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। सुबह दस बजे ही दोपहर 12 बजे जैसा मौसम हो जा रहा है। दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। दोपहिया वाहनों पर व पैदल चलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए मुंह ढंक कर ही बाहर निकले। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। तपिश बढ़ने से लोग गला तर करने के लिए शीतल पेय पदार्थों की दुकानों में पहुंच रहे हैं। हालांकि तेज धूप से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में दोपहर के समय छूटने पर छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप में बच्चे घर जाने को विवश रहते हैं। ऐसे में उनते बीमार पड़ने की डर बना हुआ है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक यादव कहते हैं कि तापमान बढ़ने के कारण हीट स्टोक का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करें। यदि निकलना जरूरी है तो पानी पीकर निकलें, सिर पर गमछा या टोपी जरूर लगाए, खाली पेट बाहर न निकलें, पूरी बाहीं का कपड़ा पहने, धूप में बाहर निकलते समय अपने मुंह और हाथों को पूरी तरह ढक कर निकलें। बाहर से आने के बाद तुरंत पानी ने पीएं, बाहर बाजार में तली-भुनी चीजों का सेवन करने से बचें। सिर दर्द होने, शरीर में दर्द होने पर डॉक्टर का दिखा कर दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें