फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 44.2 डिग्री पारा, 11 बजे ही बंद हुए स्कूल और अस्पताल काउंटर

विज्ञापन
धूप से बचाव करते हुए जा रहे लोग। सँवाद
विज्ञापन
जौनपुर। उमस भरी भीषण गर्मी और लू के जानलेवा प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को मंगलवार को सुबह 11 बजे ही स्कूल बंद करने का आदेश दे दिया। हालात इतने खराब हैं कि सुबह 8 बजे ही दोपहर 12 बजे जैसी तीखी धूप निकल रही है, जिससे सुबह 11 बजे तक बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का कहर इस कदर हावी है कि रात में भी उमस से राहत नहीं मिल रही है। लोग घरों के भीतर भी बेहाल हैं। मौसम की मार से बीमार हो रहे मरीजों की जिला अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थिति को देखते हुए सुबह 11 बजे ही अस्पताल में पर्ची कटना बंद कर दिया गया, ताकि मरीज जल्द से जल्द दवा लेकर तेज धूप होने से पहले अपने घर लौट सकें। खतरनाक धूप और लू के डर से लोग बेहद जरूरी होने पर ही पूरी एहतियात के साथ बाहर निकल रहे हैं। लोग अपने जरूरी काम सुबह-सुबह निपटाकर घरों में कैद हो जा रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने जौनपुर समेत प्रदेश के 22 जनपदों में अगले 24 घंटों के भीतर बेहद गंभीर लू (हीटवेव) चलने की आशंका जताते हुए हाई अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें