फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हल्की बूंदाबांदी से दो डिग्री लुढ़का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में नौतपा की शुरुआत रविवार से हो चुकी है। इस बार नौतपा के पहले दिन मौसम का उल्टा असर देखने को मिला। दिन भर बादल छाये रहे और मौसम सामान्य रहा। वहीं दूसरे दिन सोमवार की शाम को हुई हल्की बरसात से तापमान दो डिग्री लुढ़का गया, लेकिन उमस बढ़ गई। सोमवार की शाम अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। सोमवार को सुबह से ही हल्की धूप व थोड़ी थोड़ी देर पर बदरी देखने को मिली। मौसम सुबह से ही गर्म था। दोपहर 12 बजे तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री था। आद्रता 66 फीसदी रही। सुबह से ही 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं लेकिन गर्मी और उमस के आगे हवा नाकाफी थी। शाम 7 बजे से लेकर 7.15 बजे तक हल्की बूंदाबादी हुई। बूंदाबादी ने सड़कों को तो भींगो दिया लेकिन उमस बढ़ा दी। नौतपा के दूसरे दिन का मौसम अनुमान से 9 डिग्री ठंडा रहा। हालांकि बूंदाबादी के बाद जो आद्रता 66 फीसदी थी वह बढ़ कर 71 फीसदी पर आ गई। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। उमस बढ़ सकती है। नौतपा के बाकी दिन और गर्म हो सकते हैं। जैसे-जैसे बादल छटेंगे, सूर्य की तेज किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ेंगी। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और दिन के समय धूप से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें