क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव में मंगलवार को तहसील प्रशासन पुलिस बल के साथ चकमार्ग पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी हटवा दिया। इस कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
गांव निवासी भगवानदीन निषाद ने चकमार्ग पर अतिक्रमण कर पक्का मकान बनवा लिया था। मार्ग अवरुद्ध होने पर हरिश्चंद्र निषाद ने तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा में गुहार लगाई। न्यायालय ने जिला प्रशासन को तत्काल चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। आदेश मिलने के बाद तहसीलदार राकेश कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर चकमार्ग पर हुए पक्का निर्माण को ढहवा दिया। तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।