फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव : अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आठ जनवरी को मतदान होगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव और बाबू राम के बीच सीधा मुकाबला है। महामंत्री पद पर पांच दावेदार आलोक विश्वकर्मा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार सरोज, सुभाष चंद्र मौर्य, बृजेश कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनींद्र दूबे व रमेश प्रताप सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव व बृजेश कुमार पाल के बीच सीधी टक्कर है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार मौर्य, प्रेमचंद्र यादव और कृष्ण कुमार गौतम में त्रिकोणीय मुकाबला है। आय-व्यय निरीक्षक पद पर अनुराग सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रशासन अशोक मिश्रा, पुस्तकालय सचिव विनोद कुमार, प्रकाशन लाल साहब यादव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के लिए संतोष कुमार यादव, रतन लाल गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से अधिक अनुभव) पद पर सुरेश चंद्र मौर्य, शिव सागर पाल, मानिक लाल पाल, कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से कम अनुभव) पद पर गुलशन मौर्य, हरेंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार पाल, कमला कांत यादव, दिलीप कुमार और जय प्रकाश का निर्विरोध निर्वाचन तय है। तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए संपर्क में जुटे हैं और मतदाताओं से अपने पक्ष में समर्थन मांगने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। चुनाव समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि आठ जनवरी को मतदान सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा। नौ जनवरी को मतगणना सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें