फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। 14 व 15 दिसंबर को नामांकन होगा और 29 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों केदार नाथ यादव, राम जी गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास्तव की हुई बैठक में अधिवक्ता समिति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके मुताबिक 16 को नामांकन पत्रों की जांच, 18 व 19 को नामांकन पत्र वापसी होगी। 29 दिसंबर को मतदान होगा। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव व महामंत्री ने कहा कि मतदान के दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। चुनाव के तिथि की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने के इच्छुक अधिवक्ताओं ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें