फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों के हमले में किशोर घायल

Thu, 16 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर  थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार में पिकअप सवार पशु तस्करों ने मंगलवार की रात फिर एक किशोर पर पथराव कर घायल कर दिया। घटना से आक्त्रसेशित बाजार के लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। रात में ही पहुंचे थानाध्यक्ष भैया छविनाथ सिंह ने  किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन


पशु तस्करों की हौसला बुलंदी से लोगों मे  खौफ  है।शाहपुर बाजार में रात 11 बजे पिकअप पर पशु लादकर खुटहन की तरफ जा रहे पशु तश्करों ने बाजार निवासी बेचन प्रजापति के 15 वर्षीय पुत्र राजन को अनायास चलते वाहन से ईंट-पत्थर फेंक कर घायल कर दिया।

इस घटना से  आक्त्रसेशित व्यापारियों ने बदलापुर-घनश्यामपुर मार्ग को  जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष भैया छविनाथ सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन


बाजार वासियों का कहना है कि अब तक ये पशु तस्कर पांच छह लोगों के ऊपर ईंट-पत्थर फेंक कर घायल कर चुके हैं। अब तो लोग भय के चलते अपने घरों के सामने सोना बंद कर दिए हैं। इनके आतंक से भीषण गर्मी में कमरों में सोने के लिए मजबूर हो रहे हैं। साथ ही रतजगा भी कर रहे हैं। उधर पुलिस तस्करों के खिलाफ  अभियान चलाने में पूरी तरह असफल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें