फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तालाब में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सेनापुर गांव में तालाब में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे बाद काफी प्रयास के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सेनापुर में एक बस्ती के पास तालाब में बुधवार की दोपहर चार किशोर नहाने गए थे। नहाते समय अचानक विवेक कुमार (16) पुत्र पप्पू राम निवासी सेनापुर गहरे पानी में चला गया। विवेक को डूबते देख उसके साथ नहा रहे अन्य तीन भागने लगे। कुछ दूर पर खड़ा विवेक का भाई अजीत दौड़ कर पानी में कूद कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक पानी होने से वह खुद डूबने लगा, जिससे भाई का हाथ छूट गया। वह पानी की गहराई में चला गया। वह बाहर निकल कर रोने लगा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीण अथक प्रयास किए, लेकिन बालक का पता लगा। तीन घंटे बाद गोताखोरों ने डूबे बालक का शव बाहर निकाला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। माता धर्मा देवी का रो-रो कर बेहाल हो गईं। पिता पप्पू के चार संतानों में विवेक सबसे छोटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें