फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अपहरण व फिरौती का नाटक करने वाला किशोर आठ घंटे में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने प्रेमिका की खातिर अपहरण व फिरौती का नाटक करने वाले एक किशोर को आठ घंटे में ढूंढ लिया। गांव निवासी का 16 वर्षीय पुत्र रविवार शाम चार बजे अचानक लापता हो गया। करीब आठ बजे उसी के नंबर से मुंबई में रह रही बहन के मोबाइल पर फोन आया। उसने रोते हुए कहा कि बदमाशों ने मेरा अपहरण कर लिया है। एक लाख रुपये नहीं देने पर जान से मार देंगे। इतना सुनते ही बहन घबरा गई। घटना की सूचना घर पर दी। चाचा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सीओ प्रतिमा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस सक्रियता दिखाते हुए खोजबीन व जांच में जुट गई। मोबाइल नंबर ट्रेस करते हुए पुलिस प्रयागराज के सहसों तक पहुंच गई। वहां किशोर ने खुद को एक खंडहरनुमा घर में बंद किया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर किशोर ने बताया कि वह बहन से कुछ पैसे लेकर पहले खर्च कर चुका था। इसी बीच घर से कुछ गहने चुराकर बदलापुर में बेचकर भाग गया था। वह किसी से प्रेम करता है। इसके लिए उसे पैसे की जरूरत थी। बहन से दोबारा पैसा लेने के लिए अपहरण व फिरौती का नाटक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें