जफराबाद। क्षेत्र के मोथहा गांव में सोमवार की देर शाम को खेलते समय लोहे के तार से आठ वर्षीय किशोर का गला कट गया। किशोर को उपचार के लिए तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया। गांव निवासी अखिलेश निषाद का पुत्र प्रदीप निषाद अपने हम उम्र बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी गांव के एक व्यक्ति ने अपनी फसल को बचाने के लिए खेत के चारों तरफ लोहे का पतला तार लगाया है। प्रदीप खेलते समय दौड़ते हुए उसी तार की चपेट में आ गया। उसके गर्दन में तार से कट गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।