फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में फंदे से लटकता मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। बड़ागांव में रिहायशी छप्पर में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे एक किशोर का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बड़ागांव के बख्तरा निवासी देवानंद (14) पुत्र राजेश बिंद कक्षा आठ का छात्र था। वह प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की रात को घर के पीछे बने छप्पर में सोने गया था। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश छप्पर में गमछे के सहारे लटकती मिली। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि एक किशोर का शव फंदे के सहारे लटकते हुए मिलने की जानकारी मिली थी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें