केराकत। पांच माह पहले संदिग्ध हाल में लापता हुई किशोरी शुक्रवार को सरायबीरु चौराहे पर बुर्का पहने मिली तो हड़कंप मच गया। शादी के लिए धर्म परिवर्तन की चर्चाओं के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। अपहरण के आरोपियों की तलाश में पुलिस में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पांच माह पूर्व एक किशोरी (17) लापता हो गई। पिता ने गांव के ही मुश्ताक, अली खां, शाहजहां, शकील व करिया के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज कर पुलिस ने मुश्ताक और शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार को अचानक सरायबीरु चौराहे पर किशोरी के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। किशोरी बुर्का पहने हुए थी। मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने तत्काल उसे मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। सर्की चौकी इंचार्ज राजनारायण चौरसिया का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।