निगोह गांव में अमरूद तोड़ते समय पेड़ से गिरकर घायल किशोर की शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
निगोह गांव निवासी मुकीर का 12 वर्षीय पुत्र सलमान घर के पास ही तीन दिन पूर्व पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रहा था। उसका हाथ पेड़ से छूट गया और वह नीचे गिर गया। उसकी पसली की तीन हड्डियां टूट गईं। परिजन उसे स्थानीय चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गए। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों नेे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे वाराणसी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात सलमान की मौत हो गई।