फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैलावर में सोमवार की रात किशोरी ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गांव निवासी अदालत सरोज की पुत्री आंचल सरोज (18) सोमवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। रात में किसी समय दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से झूल गई। सुबह जब देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तब परिजन कमरे का दरवाजा ढकेले तो दरवाजा खुल गया। आंचल को पंखे से झूलता देख चीख पुकार मच गई। परिजन कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर अन्त परीक्षण के लिए भेज कर कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें