फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच दिन से किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक वह अपने साथ घर में रखे करीब चार हजार रुपये और सोने का जेवर लेकर गई है। किशोरी के पिता ने थाने में मंगलवार को तहरीर दी। पीड़ित के मुताबिक उनकी 16 वर्षीय बेटी बीते 28 जनवरी की शाम लगभग तीन बजे घर से खेत की ओर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में खोजबीन की,लेकिन कुछ पता नहीं चला है। प्रभारी निरीक्षक किरन सिंह ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें