फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शव ससुराल पहुँचाने की बात लिख मालगाड़ी के आग कूद गई किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थित डोभी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर बृहस्पतिवार की शाम मालगाड़ी के आगे कूदकर एक किशोरी ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने कहा कि किशोरी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें उसने मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी किशोरी शाम को डोभी स्टेशन पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह काफी देर से प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी थी। शाम 6.42 बजे औड़िहार से जौनपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी जब स्टेशन पर पहुंची तो किशोरी इंजन के आगे कूद पड़ी। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। स्टेशन मास्टर आनंद सिंह ने बताया कि औड़िहार जीआरपी थाने पर जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला था। नोट में किशोरी ने अपनी मर्जी से आत्महत्या की बात लिखी थी। साथ ही ये भी लिखा था कि उसके शव को वाराणसी स्थित उसके ससुराल भेज दिया जाय। युवती की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी।
विज्ञापन

आधे घंटे पहले पिता से फोन पर की थी बात-पुलिस के अनुसार मरने के आधे घंटे पहले किशोरी ने अपने पिता से फोन पर बात की थी। पिता के पूछने पर उनसे कोई दुख दर्द या तकलीफ नहीं बताई। बार-बार पूछने पर फोन काट दिया था। थोड़ी देर बात पिता के फोन पर बेटी के मरने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें