फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छेड़खानी से तंग किशोरी ने दी जान, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक की छेड़खानी से तंग आकर एक किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार की देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मृतका की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी पुत्री को स्कूल आते-जाते समय सौरभ यादव परेशान करता था। लोकलाज वश इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई। इसके बाद मनबढ़ सौरभ अपने दो मोबाइल नंबरों से किशोरी को फोन कर प्रताड़ित करने लगा। इससे तंग आकर रविवार की शाम किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज कर सोमवार की देर शाम आरोपी सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने फंदे से लटक कर दी जान
खुटहन। अशरफगढ़ गांव में एक ईंट भट्टे पर काम करने वाली युवती का शव सोमवार को भट्ठे के बगल बगीचे में एक पेड़ की डाल से ओढ़नी के फंदे में लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले के धरौरहा थाना क्षेत्र के मटिहारी गांव निवासी राम मिलन अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। उनकी 19 वर्षीय बेटी शिवानी भी ईंट पथाई करती थी। भोर में किसी बात को लेकर शिवानी और उसकी मां के बीच कहासुनी होने लगी। मां ने उसे जमकर फटकार लगाई। इससे नाराज होकर युवती ने भट्ठे के बगल बाग में एक पेड़ की डाल से ओढ़नी का फंदा बनाकर लटक गई। सुबह ग्रामीण बगीचे की तरफ गये थे, वहां फंदे पर लटकता शव देख शोर मचाने लगे। परिजन भी मौके पर पहुंचे तो शव देखकर रोने-बिलखने लगे। थानाध्यक्ष मुन्नाराम ने बताया कि परिजनों के मुताबिक किसी बात को लेकर मृतका की मां ने उसे डांटा था। इसीलिए उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

मानसिक उत्पीड़न के आरोप में 5 पर मुकदमा
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना के क्षेत्र के कडैला गांव में विवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटकने के मामले में पिता ने परिजनों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रविवार को सरायख्वाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया, साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी है। खेतासराय थाना क्षेत्र के रुदौली गांव निवासी जवाहिर बिंद ने वर्ष 2019 में अपनी पुत्री सीमा(27) का विवाह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला गांव के निवासी पुष्कर बिंद के साथ किया था। सीमा के पिता ने रविवार देर रात सरायख्वाजा थाने पर पुष्कर समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ ससुराल वाले आए दिन मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे। जिसके चलते युवती ने क्षुब्ध होकर फंदे में लटक कर खुदकुशी कर ली। इस बाबत थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पति समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें