जौनपुर। जौनपुर सिटी व बक्शा रेलवे स्टेशन के बीच क्रॉसिग-9 बी पर स्लीपर बदलने की वजह से रेलवे फाटक रविवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। जफराबाद-सुल्तानपुर रेलखंड पर महामना व राजधानी जैसी ट्रेनों का संचालन होता है। स्लीपर कमजोर होने की वजह से ट्रेनों को कासन पर चलाया जा रहा है। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर इन्हें बदले जाने का फैसला लिया गया है। स्टेशन अधीक्षक अनिल उपाध्याय ने बताया किसीनियर सेक्शन इंजीनियर श्रीकृष्णनगर ने इन तिथियों पर प्रशासन से फाटक पर पुलिस जवानों को तैनात करने का अनुरोध प्रशासन से किया है, जिससे निर्माण में किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके व वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाय।