फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत

Sun, 20 Sep 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधवन चौराहे पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसओ रामपुर ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिधवन निवासी नन्हें गौतम का पुत्र सोनू कोचिंग पढ़ने अपने घर से साइकल से जा रहा था। वह सड़क पार कर रहा था तभी मिर्जापुर की ओर से जौनपुर की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आ गया।

 इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उनके रोने बिलखने से वहां का माहौल गमगीन हो गया।

 किशोर की मौत की सूचना पर भारी संख्या में लोग जुट गए।  इंद्रमोहन मिश्र की अगुवाई में सड़क जाम कर दिया। एसओ ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया फिर रास्ता साफ कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू के मौत के शोक में कस्बे के दूकानदारों ने दूकानेें बंद रखीं। उधर शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुए हादसे में घायल 45 वर्षीय अंजर निवासी सिपाह की इलाज  के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें