फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घास काटने गई किशोरी के अपहरण का आरोप, चलते वाहन से कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
हुंसेपुर गांव के पास वाहन से कूदने के बाद अपहृत किशोरी से पूछताछ करती जलालपुर पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 साल की किशोरी का खेत से घास काटने के दौरान दो युवकों ने अपहरण कर लिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि किशोरी के अनुसार, दोनों युवक रास्ता पूछने के बहाने उसे अपने पास बुलाकर बंद वाहन में बिठा लिए। इसके बाद जफराबाद-बेलांव मार्ग की ओर भागने लगे। आगे एक पेट्रोल पंप के पास ब्रेकर पर वाहन की रफ्तार धीमी होने पर किशोरी गेट खोलकर चलती गाड़ी से कूद गई। इसके बाद बांस की कोठरी में छिपकर उसने खुद को सुरक्षित किया। वाहन सवारों के चले जाने के बाद उसने एक राहगीर से मदद मांगी और उसके मोबाइल फोन से डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जलालपुर और जफराबाद पुलिस के साथ ही एसओजी टीम पहुंची। पुलिस किशोरी के बयानों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से किशोरी सहमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें