फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी एक किशोर ने रविवार की रात किन्हीं कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को पता चलने पर उसे जिला अस्पताल में ले गए, लेकिन उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी प्रमोद कुमार निषाद 17 पुत्र विनोद कुमार निषाद रविवार की रात को नौ बजे पाही पर सोए अपने पिता को खाना देकर वापस घर आया। घर आकर खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। किन्ही कारणों के चलते उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। रात के साढ़े 11 बजे कमरे में जब परिवार के लोग पहुंचे तो प्रमोद के मुंह से झाग निकलता देख शोर मचाया। उसे लेकर आनन फानन में जिला अस्पताल भागे। जहां उपचार के दौरान उक्त किशोर ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, किशोर ने क्यों ऐसा कदम उठाया यह पता नहीं चल पाया। वह कक्षा नौ का छात्र था। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर रमेश कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें