मछलीशहर। मड़ियाहूं मार्ग पर गुरुवार की शाम चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। जमालपुर (घोरहा) निवासी वीरु सिंह (17 )पुत्र बसंत सिंह कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहा था। वह जब अपने घर के लिए मुड़ रहा था, तभी तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। जिससे किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जिला अस्पताल ले जाते समय युवक रास्ते में ही दम तोड़ दिया।