फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज, गिरफ्तारी को टीमें गठित......

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया है। मृतक के बड़े भाई रामजीत मौर्य ने तहरीर में एक लाख के आभूषण और 20 हजार रुपये नकदी लूटे जाने का जिक्र किया है। वाराणसी जोन के आईजी विजय सिंह मीणा ने भी घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। मृतक के परिजनों से मिलकर जानकारी ली। उसकी दुकान पर भी पहुंचे। उसके पास के अन्य लोगों से भी पूछताछ की। आईजी ने शीघ्र खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र मोजरा (कुसिया) गांव निवासी शिवजीत मौर्य की बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की रात नेवादा गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त वह नेवढ़िया क्षेत्र के परमल पट्टी बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। वारदात के बाद बदमाश बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखा बैग लेकर फरार हो गए थे। रात में घटनास्थल से शव उठाने को लेकर गुस्साए लोगों से पुलिस की तीखी झड़प भी हुई। करीब तीन घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। देर रात मृतक के सबसे भाई रामजीत ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बदमाश बैग में रखे करीब एक लाख के आभूषण व 20 हजार नकदी लूट ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रात में ही दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया। बदमाशों की तलाश में सीओ मड़ियाहूं विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
स्थानीय पुलिस के लिए क्राइम ब्रांच और वाराणसी की भी टीम को लगाया गया है। शनिवार की दोपहर में आईजी विजय सिंह मीणा और एसपी अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मौके की छानबीन के बाद वह परमल पट्टी स्थित शिवजीत मौर्य की दुकान पर गए। वहां परिजनों और आसपास के अन्य दुकानदारों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने आईजी से नेवादा गांव में पुलिस चौकी बनवाने की मांग की। उन्होंने फिलहाल पुलिस सहायता केंद्र बनवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए शीघ्र ही जगह तलाशने को कहा।
विज्ञापन

आईजी से बोला भाई: साहब, हमें न्याय दिलाओ
रामनगर। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद आईजी परमल पट्टी पहुंचे। वहां मृतक शिवजीत की दुकान के आसपास के लोगों से पूछताछ करने लगे। दुकान पर पहले से ही मौजूद बड़ा भाई रामजीत ने आईजी को देखते ही उनके पैर पर गिर पड़ा। फफकते हुए बोला कि साहब, हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिर भी हमारे भाई की हत्या कर दी गई। दूसरे भाई पर भी इससे पहले हमला हो चुका है। हम कारोबारी हैं, इस माहौल में कैसे परिवार चला पाएंगे। हमें न्याय दिलाइए। भावुक हुए आईजी ने रामजीत को आश्वासन दिया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। तेज तर्रार अफसरों को उनकी तलाश में लगाया गया है। उन्होंने एसपी को इशारे में कुछ लोगों पर निगाह रखने के भी निर्देश दिए।
पेशेवर बदमाशों ने दिया है वारदात को अंजाम
रामनगर। सराफ की हत्या करने वाले पेशेवर बदमाश थे। शव की हालत देखकर यह साफ हो जा रहा है। बदमाशों ने दुस्साहसिक ढंग से शिवजीत को सामने से गोली मारी है। एक गोली चेहरा, एक बाएं सीने की तरफ और तीसरा कमर के पास लगा है। एक कारतूस भी मौके से मिला है, जो 32 एमएम पिस्टल का है। वारदात को अंजाम देने के तरीके से पुलिस को शक है कि इसे पेशेवर बदमाशों ने ही अंजाम दिया है। लिहाजा आईजी ने जिले की पुलिस की मदद के लिए वाराणसी पुलिस को भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें