फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रधान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच करने गांव पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। रामपुर के ग्राम पंचायत नोनरा के राजबहादुर ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान पर गांव के विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। पीड़ित की शिकायत पर बृहस्पतिवार को मामले की जांच करने गांव में अधिकारी पहुंचे। आरोप था कि प्रधान ने गांव में आंबेडकर की मूर्ति से पीडब्लूडी मार्ग पर 500 मीटर इंटरलॉकिंग कराकर 1000 मीटर का धन अवमुक्त करा लिया, जबकि मार्ग में 500 मीटर इंटरलॉकिंग विधायक निधि से की गई थी। इसे प्रधान ने अपनी निधि में दिखा दिया। वहीं गांव में बने खेल के मैदान के नाम पर भी सरकारी धन की बंदरबांट की गई। जबकि खेल के मैदान के नाम पर सिर्फ मिट्टी का कार्य कराया गया है। गांव में बने अमृत सरोवर को पूर्व प्रधान के बाद बिना कार्य किए प्रधान ने कार्य दिखाकर धन अवमुक्त करा लिया। शिकायत के बाद डीएम ने बीडीओ रामपुर को जांच सौंपी। बीडीओ रामपुर अभिनव सरोज ने एडियो एजी रामपुर धर्मेंद्र कुमार, एडियो आईएसबी रामजीत पाल और जेई एमएम आई विनोद कुमार की टीम गठित कर जांच की जिम्मेवारी सौंपी। बृहस्पतिवार की दोपहर नामित अधिकारियों की टीम नोनरा गांव में पहुंची। एक-एक बिंदुओं के शिकायत का भौतिक सत्यापन किया। क्रीड़ा स्थल पर सिर्फ एक पोल मिला। इंटरलॉकिंग और तालाब की जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण आरोप का सत्यापन नहीं हो सका। एडियो एजी रामपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि क्रीड़ा स्थल की शिकायत में सत्यता मिली है। अन्य शिकायतों का अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण सत्यापन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें