फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैवीय आपदा के आवासों की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। तहसील क्षेत्र में दैवीय आपदा के तहत बनाए गए आवासों की जांच शुरू हो गई है। 150 मुख्यमंत्री आवास की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा ने टीम गठित किया है। गठित टीम में जिला उद्यान अधिकारी ,मुख्य कार्यपालक अधिकारी मत्स्य तथा खंड विकास अधिकारी बदलापुर शामिल हैं। बीडीओ शरद श्रीवास्तव ने बताया कि देवी आपदा के तहत जिनके पास आवास नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाना है। बदलापुर ब्लॉक में ऐसे 150 लोगों को आवास की सूची में शामिल किया गया है। स्थानीय स्तर पर सचिवों द्वारा कराई गई जांच में 40 लोग अपात्र पाए गए थे। अब बचे 110 लाभार्थियों की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें