फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लंबित मांगों के लिए 18 नवंबर को बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे शिक्षक

विज्ञापन
डीएम को पत्रक सौंपने पहुंचे ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 18 नवंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय परिसर में धरना देगा। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर धरने की सूचना दी और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की कई न्यायोचित मांगें लंबे समय से शासन और जनपद स्तर पर लंबित हैं। इसके बावजूद उनका निस्तारण नहीं हो सका है। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने और विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति सुनिश्चित करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 18 नवंबर 2026 को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। धरना समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री रविचंद्र यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु तिवारी, विक्रम प्रकाश यादव, रामप्रसाद यादव, सुनील कुमार यादव, दीपक सिंह, घनश्याम मौर्य, अवधेश मौर्य, भरत बरनवाल, ओम प्रकाश यादव और आशीष यादव सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें