फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अपार आईडी के नाम पर वेतन रोकने का शिक्षक करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की जनपदीय बैठक जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में बीआरपी इंटर काॅलेज में हुई। इसमें उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी तदर्थ शिक्षकों का वेतन नहीं दिए जाने पर चिंता जताई गई। अपार आईडी बनवाने के नाम पर जनवरी माह का वेतन बाधित होने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह रमेश सिंह ने कहा कि अपार आईडी के नाम पर जनवरी माह का वेतन रोका जाना पूरी तरह से तानाशाही है। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट इसका पूरा विरोध करता है। 25 वर्षों से कार्यरत तदर्थ शिक्षकों का उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद अभी तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया। दोनों समस्याओं को लेकर 7 फरवरी को पूरे प्रदेश के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षा निदेशक को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह एवं प्रदेश मंत्री डा. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय को आदेश है कि अपार आईडी अभिभावकों के सहमति पर बनाया जाना चाहिए। बावजूद इसके तानाशाही तरीके से शत् प्रतिशत बनवाने तथा न बनने पर वेतन रोकना अनुचित है। इसका विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष तेरस यादव एवं कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने जनपद के शिक्षकों का आवाहन किया कि 7 फरवरी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पहुंच कर इस तानाशाही निर्णय का विरोध करें। बैठक में कोषाध्यक्ष सै. हसन सईद, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, राजेश सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, दयाशंकर यादव, पारसनाथ सिंह, रविन्द्र प्रसाद मिश्रा, समर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें