फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से सदन तक घेराव करेंगे शिक्षक

Sun, 14 Feb 2016 01:26 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना की बहाली और तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण समेत कई अन्य मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने की तैयारी की है।
विज्ञापन


शनिवार को शिक्षक विधायक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि 14 और 15 फरवरी को शिक्षक विधायक सदन में और अन्य शिक्षक नेता विधानसभा के बाहर सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।

 प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन टीडी इंटर कालेज में किया गया था। चेतनारायण सिंह ने कहा कि यह अजीब विडंबना है कि एक दिन के लिए भी कोई विधायक हो जाता है तो उसे आजीवन पेंशन दी जाती है, लेकिन शिक्षक अपने जीवन
विज्ञापन


का अधिकांश समय शिक्षण कार्य में लगा देता है फि र भी रिटयर होने के बाद उसकी आगे की आजीविका की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा भी शिक्षक हितों से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर संगठन लंबे समय से आंदोलन कर

रहा है लेकिन सरकार हमेशा कोरा आश्वासन ही देती चली आ रही है। इस बार की लड़ाई निर्णायक होगी। 14 और 15 फरवरी को शिक्षक विधायक सदन में और शिक्षक नेता विधानसभा के बाहर सड़क पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज

बुलंद करेंगे। संगठन के प्रंातीय मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण हो जाने से 20 हजार से अधिक शिक्षकों को लाभ मिलेगा। उनके साथ माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, डा. राकेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें