फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को संघर्ष से ही मिलेगी पहचान : उमेश द्विवेदी

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी। संवाद
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के एक स्ववित्त पोषित कॉलेज में वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा की बैठक शनिवार को हुई। मुख्य अतिथि माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष व शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों को संघर्ष से ही पहचान मिलेगी। सपा सरकार के समय वित्तविहीन शिक्षकों को केवल झुनझुना थमा दिया गया था, जबकि खामियों के कारण भाजपा सरकार आने के कारण मानदेय बंद कर दिया गया। इसके लिए वित्तविहीन शिक्षकों की लड़ाई आज भी जारी है। कहा कि उनके दूसरी बार शिक्षक विधायक बनने में वित्तविहीन शिक्षकों की अहम भूमिका है। उनकी समस्याओं को लगातार मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि वित्तविहीन शिक्षकों के लिए कोई बड़ा फैसला होगा तो वह भाजपा सरकार ही करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ पाने के लिए संघर्ष जरूरी है और वर्तमान सरकार में कार्यालयों में वित्तविहीन विद्यालयों का शोषण भी बंद हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य फौजदार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उमेश द्विवेदी ने फौजदार सिंह, अखिलेश को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा एवं स्नातक एमएलसी क्षेत्र वाराणसी के लिए माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा का प्रभारी बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में श्यामधर मिश्रा, संदीप सिंह, शशि शेखर मिश्रा, श्रद्धेय गुप्ता, सुभाष गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, नन्हकऊ गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें