वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कुलपति से मिलकर शिक्षक समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ ने पूर्व में दिए गए लंबित मांग पर बिंदुवत एक एक मुद्दे पर विस्तार से समाधान करने का आग्रह किया। इसमें वरिष्ठता सूची के मुद्दे पर लंबित मांग पर ध्यान आकृष्ट कराया। महामंत्री डॉ. संजय कुमार तिवारी डीए का मामला रखा। बताया कि डीए 540 रूपया करने व लंबित पीएच-डी के मुद्दे पर समाधान का आग्रह किया। विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष व शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक डॉ. रविकांत सिंह ने अधिवर्षता आयु के संबंध में नवीनीकरण पत्र देने व मूल्यांकन कार्य में सहभागिता दे रहे शिक्षकों को ही परिक्षकत्व देने की मांग की। कुलपति प्रो. वंदना सिंह व कुलसचिव केशलाल की उपस्थिति में ही बिंदुवत मांगों को गम्भीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया।प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति को माटी सम्मान मिलने पर स्वागत किया।