फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दिल्ली में चार अप्रैल को शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ टेट अनिवार्यता के विरोध में चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे। महारैली में अधिक से अधिक शिक्षकों की प्रतिभाभाग करने के लिए रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

संघ की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल के अध्यक्षता में मियापुर स्थित मंगलम लॉन में संपन्न हुई। इसमें बताया कि टीएफआई की ओर से पूर्व में दो बार धरने का कार्यक्रम तय किया गया। अब राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्णय कर लिया है कि शिक्षक इस बार रामलीला मैदान में 4 अप्रैल की महारैली करेंगे। जिला मंत्री रविचंद्र यादव ने समस्त शिक्षकों और शिक्षिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली कूच करने का आह्वान किया। बैठक में दिल्ली चलने की रणनीति बनाते हुए सभी विकास खंडों के ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि सरकार द्वारा टीईटी अनिवार्यता के विरुद्ध ब्लॉकों से अधिक से अधिक शिक्षक ट्रेन , बसों और निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार है। सरकार को शिक्षकों की मांगों को मानना होगा। अध्यादेश लाकर सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करना होगा। बैठक में बसों की संख्या, मार्ग, सम्पर्क व्यवस्था आदि सभी बिन्दुओं पर चर्चा एवं रणनीतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में लालसाहब यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामदुलार यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रमोद दुबे, विक्रम प्रकाश, सुनील यादव, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें