माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के शिक्षकों ने मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकऱ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पेंशन समाप्ति का निर्णय करने वाली तत्कालीन केंद्र और राज्य सरकारों ने देश के नागरिकों के भविष्य के साथ विश्वासघात किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों के 30-35 वर्ष तक सेवा करने वालों का पेेंशन छीन लिया गया। सभा को शैलेंद्र सरोज, डा. चंद्रसेन यादव, लाल साहब यादव, राम सूरत वर्मा, राजेश कुमार, बांके लाल आदि ने संबोधित किया।