फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूलों में कम उपस्थिति मिलने पर शिक्षकों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे पठन-पाठन की व्यवस्था को और सुधारने और छात्र उपस्थिति बढ़ाने, नामांकन अभियान तेज करने के लिए बीएसए ने शुक्रवार को मछलीशहर क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होने तीन विद्यालयों में छात्र संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जताया। अदारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम के रजिस्टर में मिली खामियों पर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल सबसे पहले कुर्नी का निरीक्षण किए। यहां बच्चों से सवाल पूछकर उन्होने पुरस्कार भी दिया। कंपोजिट विद्यालय छाछो का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटवा में भी निरीक्षण किया। इस दौरान नामांकन की अपेक्षा बच्चे कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई गई तथा एसएमसी पीटीएम में जागरूक करने को कहा गया। प्राथमिक विद्यालय तिलौरा में नामांकन के सापेक्ष बच्चे भी पाए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अदारी में एमडीएम पंजिका में त्रुटि पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की गलती की पुनरावृत्ति होगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां साफ-सफाई को लेकर भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें