मछलीशहर। नगर के अमर शैल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रकाश चंद्र पाल की अध्यक्षता में माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों एवं बेरोजगारों की बैठक हुई। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव फौजदार सिंह अखिलेश ने कहा कि सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के कारण प्रदेश के वित्त विहीन शिक्षकों एवं स्नातक युवा बेरोजगारों में निराशा है। कई महीने से विद्यालय बंद होने के कारण वित्त विहीन शिक्षकों के परिवार के लिए जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है। सम्मानजनक मानदेय एवं सेवा सुरक्षा नियमावली बनने तक शिक्षक चैन से नहीं बैठेंगे। बैठक को उपाध्यक्ष श्यामधर मिश्र, अनिल उपाध्याय, शीतला प्रसाद पांडेय, सरोज यादव, अखंड प्रताप सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह एवं विकास सिंह ने संबोधित किया। आभार अजय श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। संचालन आशीष मौर्य ने किया।