फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिक्षक छात्रों का करते हैं सही मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई में विश्व शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कई कॉलेजों के प्राध्यापक शामिल हुए। कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह व पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कला संकाय के पूर्व डीन प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक छात्रों का सही मार्गदर्शन करते हैं।अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. मिथिलेश पांडेय ने प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि छात्रों को सही मार्गदर्शक होते हैं। यह कार्यक्रम शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करने का एक प्रयास है। प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने कहा शिक्षक ही समाज की नींव होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को गढ़ते हैं। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश पांडेय ने कहा शिक्षक छात्रों के जीवन में ज्ञान का संचार करते हैं। उनके व्यक्तित्व को भी आकार देते हैं। संचालन डॉ. प्रशांत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें