फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ(नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर जिलाध्यक्ष राज केसर यादव के नेतृत्व में जनपद के समस्त विद्यालय में शिक्षक व कर्मचारियों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। एनपीएस और यूपीएस की जगह पुरानी पेंशन बहाल की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि लाखों शिक्षक कर्मचारी व अधिकारियों के भविष्य से जुड़ी बुढ़ापे की लाठी रूपी पुरानी पेंशन को समाप्त कर पैसा शेयर मार्केट में लगाया जा रहा है। 30 से 35 साल सेवा करने वाले शिक्षकों के बुढ़ापे में कुछ नहीं मिल रहा है। यूपीएस के रूप में एक और पेंशन आधारित योजना आ गई जो एनपीएस से भी बदतर है। जिलाध्यक्ष राज केसर यादव ने कहा कि सरकार जैसे एनपीएस और यूपीएस का विकल्प दे रही है उसी तरह ओपीएस का भी विकल्प देना चाहिए।
जिला संरक्षक डॉ. सुनील कांत तिवारी ने एनपीएस यूपीएस का विरोध करते हुए विद्यालयों का राजकीय करण और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा मिलनी चाहिए। जिला मंत्री रामसूरत वर्मा ने कहा कि देश प्रदेश में करोड़ों शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी और अर्धसैनिकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली को सरकार प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ.चंद्रसेन, कमलनयन, अनिल कनौजिया, डॉ.जीएन सिंह, हौशिला प्रसाद पाल, डॉ.नागेंद्र प्रसाद, सूर्यमणि यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें