फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध

विज्ञापन
कस्बे के जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्ण नगर में काली पट्टी बांधकर टेट की अनिवार्यता का विरोध करते शि
विज्ञापन
जौनपुर। टीएफआई के आह्वान पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने सोमवार को अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इस दौरान अध्यादेश लाकर सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग उठाई। शिक्षकों का कहना है कि जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की भर्ती सारी अर्हताएं पूरी करते हुए हुई थी। परंतु न्यायालय ने एक सितंबर 2025 को सभी शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता का आदेश जारी कर दिया। इससे शिक्षकों में निराशा है। इससे शिक्षक चिंतित एवं नाराज हैं। संगठनों ने मांग की है कि सरकार आरटीई एक्ट 2017 में किए गए संशोधन को रद्द करते हुए अध्यादेश लाकर पूर्व की भाति 2011 से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता को समाप्त करे। न्यायालय में शिक्षकों का पक्ष रखा जाए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन 24 एवं 25 फरवरी को जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें