फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वेतन रोकने के विरोध में शिक्षकों का डीआईओएस दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अपार आईडी बनाने के नाम पर माध्यमिक विद्यालयों का वेतन रोके जाने के विरोध में शुक्रवार को शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। वेतन भुगतान नहीं करने पर कार्यालय में ताला बंद करने की चेतावनी दी। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2000 के पूर्व नियुक्त शिक्षको के वेतन का भुगतान नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) गुट के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। धरना सभा में प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि डीआईओएस अपनी लापरवाही और उदासीनता शिक्षक और कर्मचारियों के सिर मढ़ रहे हैं। अपार आईडी के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया, ये तानाशाही का परिचायक है। संगठन इसकी निंदा करता है। न्यायालय के आदेश के बावजूद तदर्थ शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं करना न्यायिक गरिमा को प्रभावित कर रहा है। ज्ञापन देने के साथ चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तालाबंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ,मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, सैय्यद हसन सईद, बृजेश सिंह, दयाशंकर यादव सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें