फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करेंगे शिक्षक

Sun, 24 May 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक अब गैर शैक्षणिक  कार्य नहीं करेंगे। यदि जिला प्रशासन शिक्षकों से पढ़ाई के  अलावा कोई दूसरा काम लेता है तो शिक्षक संघ उस कार्य का बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के  जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी को पत्रक देकर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किए जाने की मांग की।

डीएम को सौंपे गए पत्रक में शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराने कोई आदेश नहीं है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय और मुख्य सचिव के आदेश की अनदेखी करते हुए शिक्षकों से गैर शैक्षणिक काम लिया जा रहा है। शिक्षकों की समस्या को देखते हुए प्रांतीय नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि प्राथमिक शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से

मुक्त किया जाए। शिक्षकों ने डीएम को सौंपे गए पत्रक में कहा कि शिक्षकों से मध्याहन भोजन, बीएलओ, समाजवादी पेंशन सहित अन्य कार्यो में लगाया जाता है। जिससे शिक्षक बच्चों को ठीक ढंग से पढ़ा नहीं पा रहे हैं।

सरकार ने प्रदेश के 58 जिलों के ं प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए विद्यालयों के खोले रखने का निर्देश दिया है। जिले के सभी शिक्षक 25 मई से गैर शैक्षणिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वालों में लाल साबह यादव, रामदुलार यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रविंचंद्र यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें