फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि में शिक्षकों को मिला ग्रेड पे प्रमोशन का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति और कुलसचिव की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की आकस्मिक बैठक हुई। इसमें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और कार्मिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कुलपति प्रो वंदना सिंह और कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह की सर्वसम्मति से दो अहम एजेंडों पर मुहर लगी। विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग, भू एवं ग्रह विज्ञान विभाग, भौतिक विज्ञान विभाग और गणित विभाग में कार्यरत कुल 8 शिक्षकों को मैट्रिक्स लेवल 10-11 में पदोन्नति प्रदान की गई। रसायन विज्ञान विभाग में डॉ. मिथिलेश यादव और डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, भू एवं ग्रह विज्ञान विभाग में डॉ. श्रवण कुमार, भौतिक विज्ञान विभाग में डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. रामांशु प्रभाकर सिंह, डॉ. आलोक कुमार वर्मा और उमानाथ सिंह संस्थान के गणित विभाग में डॉ. आलोक कुमार वर्मा और डॉ. सुशील शुक्ला के नाम शामिल हैं। इसी क्रम में भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. मनीष प्रताप सिंह को भी पदोन्नति मिली। कार्यपरिषद ने इस प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया। इसके अलावा, दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान, विश्वविद्यालय परिसर (स्ववित्तपोषित योजनांतर्गत) में संविदा के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग से डॉ. विनोद कुमार का प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। चयन समिति की संस्तुति पर कार्यपरिषद ने उनके चयन पर भी अनुमोदन की मुहर लगा दी। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों के हित और शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्ध है। पदोन्नत शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख और कार्य संस्कृति को और मजबूत करेगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में दो एजेंडों पर फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें