फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिक्षकों ने किया हिमालय का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसहूपुर गांव निवासी हिमालय सिंह यूपी पीसीएस परीक्षा में सफलता पाकर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। हिमालय सिंह के पिता अजय सिंह परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। हिमालय ने गांव के प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा शुरू कर श्री बजरंग इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। वे शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और विनम्र छात्र रहे हैं। प्रथम प्रयास में मिली सफलता पर सेवानिवृत्त शिक्षक शिवपूजन पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें