केराकत। विकासखंड के अकबरपुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह शिक्षकों के समय से विद्यालय न पहुंचने का मामला प्रकाश में आया है। इससे छात्र-छात्राएं पढ़ने के बजाय परिसर में खेलते नजर आए। यह स्थिति सुबह करीब 8 बजे तक देखी गई।
विद्यानय में एक प्रधानाध्यापक, चार सहायक अध्यापक, एक शिक्षामित्र की तैनाती है। एक महिला शिक्षक 8.10 बजे पहुंची, नाम पूछने पर उन्होंने कहा कि मीडिया को जब बुलाया जाता है तब बात की जा सकती है। इस दौरान 8.30 बजे कोई भी अन्य शिक्षक नहीं पहुंचे। इस दौरान साफ-सफाई के लिए एक महिला झाडू लगाते हुए देखी गई। कुछ बच्चे मुख्य भवन के बाहर खेलते रहे जब कि कुछ इधर-उधर घूमते दिखाई दिए। इस लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस विद्यालय में पर्याप्त छात्र संख्या भी नहीं है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रोजगार सेवकों ने एडीओआईएसबी को सौंपा ज्ञापन
मछलीशहर। ग्राम रोजगार सेवक संघ मछलीशहर ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित एडीओआईएसबी को सौंपा है। इसमें रोजगार सेवकों ने विनियमतिकरण करने और जब तक नियमित कारण न हो तब तक अलग मद से हर माह 24 हजार मानदेय देने समेत 12 मांग उठाई है। इस मौके पर सुरेश यादव, ब्लाक अध्यक्ष धर्मराज, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष आशा यादव, संदीप सिंह, अंबरीष सिंह, संगठन मंत्री पंकज कुमार पाल, महामंत्री शैलेश यादव, अर्चना वर्मा आदि रहे।