फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा 101 क्विंटल खाद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय शिक्षकों ने मंगलवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह को 101 क्विंटल खाद्यान सौंपा। कोरोना संक्रमण के कारण असहाय एवं मजबूर लोगों की सहायता के लिए शिक्षक संघ ने ब्लाक क्षेत्र के सभी शिक्षकों से सहयोग राशि एकत्रित कर खाद्यान डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण तिवारी के आह्वान पर ब्लाक अध्यक्ष संतोष सिंह एवं जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, संतोष सिंह बघेल ने शिक्षकों के स्वैच्छिक सहयोग के रूप में 35 क्विंटल आटा, प्याज 20 क्विंटल, सरसों तेल 3000 बोतल, 4 क्विंटल चीनी, 4000 पैकेट नमक, 4000 पैकेट मसाला सहित जिला पूर्ति अधिकारी अजय सिंह शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह देखरेख में डीएम को सौंपा। शिक्षकों ने डीएम को आश्वासन दिया संकट की इस घड़ी में जरूरत पड़ने पर शिक्षक जिला प्रशासन के साथ सहयोग के लिए तैयार है। इस मौके पर संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल, सुभाष चंद बिंद, कृपाल सिंह, राजेश सिंह टोनी, अनुज सिंह, शिरीष दूबे, विनोद सिंह, श्रीप्रकाश, राजबहादुर यादव, इंदजीत यादव, मानिक चंद, स्वतंत्र सिंह, यशवंत सिंह, सोमेंद्र त्रिपाठी, अरुण कुमार दूबे, रामसिंह, विशाल सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, अमित सिंह ओमप्रकाश चौरसिया, शशांक मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें